War 2: ऋतिक रोशन की स्पाई वर्ल्ड से जुड़ा इस निर्देशक का नाम, टाइगर 3 के बाद अगले धमाके की तैयारी

war-2-big-update-ayan-mukerji-to-direct-yrf-spy-universe-film-war-2-starring-hrithik-roshan

Hrithik Roshan's War 2 update: पठान के बाद जहां फैंस को अब टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार है, वहीं अब यशराज फिल्म्स के 'स्पाई यूनिवर्स' की अगली फिल्म 'वॉर 2' को लेकर भी तगड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें, फिल्ममेकर अयान मुखर्जी को यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर' की दूसरी किस्त का निर्देशन करने के लिए साइन कर लिया है।

आज भी अयान ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' साल 2026 और 2027 में रिलीज होगीं। लेकिन बता दें, इस बीच निर्देशक खाली नहीं बैठ रहे हैं.. बल्कि अयान वॉर 2 पर काम करने वाले हैं।

हालांकि अयान ने वॉर 2 का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वो एक खास प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयान अब यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री लेने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा, "अयान ने बड़ी हिट फिल्में दी हैं जो हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करती हैं और भारतीय दर्शकों की नब्ज पकड़ती हैं। उन्होंने दिखाया है कि वो बड़े पैमाने पर फिल्म बना सकते हैं। इसीलिए उन्हें वॉर 2 के लिए चुना गया है।"

बता दें, वॉर 2 YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी, जिसमें 'टाइगर 3' के आगे के इवेंट्स दिखाए जाएंगे। काफी उम्मीद है कि इसमें सलमान खान और शाहरुख खान का कैमियो भी देखने मिलेगा। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल ऋतिक ही निभाएंगे।

साल 2019 में आई फिल्म वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, जिन्होंने इस साल पठान जैसी 500 करोड़ी फिल्म दी है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर ने भी बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Read more about: hrithik roshan war 2 ayan mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X