रिलीज से पहले ही सलमान की 'मेंटल' को 25 करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली। बॉक्स आफिस पर सफलता की गारंटी माने जाने वाले अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' को रिलीज से पहले ही 12 दिनों में 25 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इस फिल्म के निर्माता सोहैल खान हैं जबकि मुख्य भूमिका में सलमान खान हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म में स्टंट्स की शूटिंग के लिए सोहैल ने दक्षिण भारत के फाइट मास्टर को साइन किया है। जिसके लिए दक्षिण भारतीय फिल्म संस्था के एआईएफईसी के साथ अनुबंध किया था। संस्था के अनुसार फिल्म में 70 प्रतिशत स्टंटमैन स्थानीय और 30 प्रतिशत फाइट मास्टर के क्षेत्र से होंगे, लेकिन फाइट मास्टर ने शर्त मानने से इनकार कर दिया और कहा कि एक्शन दृश्यों में 50 फीसदी लोग मेरे क्षेत्र से होंगें। अब निर्माता और फाइट मास्टर के बीच विवाद होने से फिल्म की शूटिंग रूक गयी है। ( देखें सलमान और बच्चन परिवार की अनदेखी तस्वीरें)
फिल्म से जुड़े सदस्यों को एक सप्ताह में काम पर लौटने की बात कही गई थी लेकिन अब तक 12 दिन हो गये हैं और कोई भी काम पर नहीं लौटा है जिससे कि शूटिंग स्थगित हो जाने से लगभग 25 करोड़ का नुकसान हो चुका है। एआईएफईसी के अध्यक्ष धर्मेश तिवारी का कहना है कि फाइट मास्टर बोर्ड की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अत: बोर्ड भी इसमें ज्यादा दखल नहीं दे सकता है।
वहीं फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इससे निर्माता का बड़ा नुकसान हो रहा है और फिल्म की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
