सलमान खान और बच्चन परिवार की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलौर। बॉलीवुड भले ही एक सपनों की दुनिया मानी जाती हो लेकिन यहां समय और जरूरत के अनुसार रिश्ते बदलते रहते हैं। यही रिश्ते कभी गॉसिप तो कभी जुबानी जंग के लिए भी प्रसिद्ध होते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता है बच्चन परिवार और सलमान खान का। सलमान अब तक अमिताभ के साथ बागवां, बाबुल और गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान और अमिताभ की ऑन स्क्रीन प्रेजेंस को काफी पसंद भी किया जाता है।
बॉलीवुड से जुड़े हुए लोग बताते हैं कि एक बार सलमान और अभिषेक के बीच भी बहस हो चुकी है। बच्चन परिवार में बेटी आराध्या के जन्म के समय सलमान ने ट्वीट किया था कि वह चाचा बनकर खुश है। अभी हाल ही में सलमान और बच्चन परिवार के बीच फिर से करीबियां होने की खबरें आयी थी।
बच्चन परिवार के बीच दूरियां होने का एक कारण ऐश्वर्या राय हैं जो कि बच्चन परिवार की बहू है। यह तो सभी जानते हैं कि उनके और सलमान से जुड़ी बातें पहले काफी चर्चा में रही हैं।
देखें सलमान और बच्चन परिवार की अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











