सलमान पर जादू चलाना चाहती हैं काजल
खासतौर से कैटरीना को भी शुरुआती दौर में उन्होंने मदद की। तो अब इस दौड़ में काजल अग्रवाल भी शामिल होना चाहती हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शान कही जानेवाली काजल इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम में नजर आ रही हैं और वे अब बॉलीवुड में अपना करियर चाहती हैं। जिसके लिए वे दरियादिल सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।
बॉलीवुड में हर नयी नवेली दुल्हन की चाहत होती हैं कि तीनों खान आमिर सलमान व शाहरुख के साथ उन्हें काम करने का मौका मिल जाये। इसी दौड़ में काजल भी शामिल होना चाहती हैं। काजल इन दिनों सलमान खान को प्रभावित करने में लगी हुई हैं। चूंकि सलमान इन दिनों दक्षिण भारत की फिल्मों में रुचि लेने लगे हैं, ताकि उनके हिंदी रीमेक में वे काम कर सके। इसलिए काजल इन दिनों एक खास फिल्म का नाम लेकर कह रही हैं कि सलमान को इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करना चाहिए और साथ में वह यह नहीं जोड़ रही हैं कि फिल्म की की नायिका उन्हें ही बनाया जाये।


Click it and Unblock the Notifications












