अजय ने अपना काम किया और मैनें अपना : काजल अग्रवाल
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंघम। जिसमें मुख्य रोल निभा रहे हैं बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन। ये फिल्म तमिल फिल्म की री-मेक है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म एक एक्शन मूवी है, इसलिए इस फिल्म में ज्यादा काम अजय देवगन का ही होगा। जिसके कारण बचे हुए ही सींस फिल्म की अभिनेत्री काजल अग्रवाल के हाथ में आये होंगे।
लेकिन काजल को ये बात गले नहीं उतर रही है। काजल ने कहा कि फिल्म भले ही एक एक्शन मूवी है लेकिन उसमें उनका काम बहुत ज्यादा ही महत्वपूर्ण है। फिल्म में अजय देवगन के होते हुए भी उन्हें फिल्म में अहमियत दी गयी है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में लोग उनका काम पसंद करेगें। सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अजय देवगन की बहुत बड़ी फैन हैं।
काजल ने कहा कि ये उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें अजय देवगन जैसे सुपर स्टार के साथ बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिल रहा है। अजय देवगन एक बेहतरीन कलाकार है, उनकी जितनी तारीफ की जाये कम हैं। काजल अग्रवाल इससे पहले दक्षिण की सुपरहिट फिल्म मगधीरा में काम कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












