सिंघम में दबंग जैसा कुछ नहीं : अजय देवगन

Singham
इस शुक्रवार को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं फिल्म सिंघम रूपहले पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म के जरिये अजय देवगन पूरे आठ साल बाद एक्शन फिल्मो में लौट रहे है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में एक ईमानदार इंस्पेक्टर है जो सिस्टम में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म में जबरदस्त स्टंट है।

इस फिल्म को लेकर सब ने कहना शुरू कर दिया है कि ये फिल्म दबंग की याद दिलाती है। लेकिन इस बारे में जब अजय देवगन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दबंग और सिंघम में सिर्फ एक चीज को छोड़कर, कि दोनों के ही नायक पुलिस इंस्पेक्टर है, और कुछ भी समानता नहीं है। दंबग यूपी-बिहार की पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म थी जबकि ये महाराष्ट्र की संस्कृति कहती है।

इस फिल्म में पहली बार आपको अजय देवगन के सिक्स पैक देखने को मिलेगें। सिंघम से हिंदी फिल्म जगत में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी कदम रख रही हैं। यह तमिल फिल्म 'सिंघम' का भारतीय संस्करण है। इस फिल्म से पहले करीब आठ साल पहले अजय देवगन ने फिल्म कयामत नामक एक एक्शन फिल्म की थी उसके बाद अजय ने कई कॉमेडी फिल्में की और वो खासे सफल भी रहे। लेकिन एक बार फिर से अजय अपने पुराने रवैये में नजर आ रहे है, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X