सलमान के सामने शाहरूख संग डांस करेंगी कैटरीना
चौंक गये ना... लेकिन ऐसा मुमकीन है। दरअसल मामला यह है कि फिल्म जब तक है जान की सफलता से प्रफुल्लित होकर कुछ आयोजकरगण शाहरूख खान और कैटरीना कैफ का लाइव स्टेज शो आयोजित करने जा रहे हैं जो कि अगले महीने दुबई में होने की संभावना है। मुंबई मिरर के मुताबिक शाहरूख और कैटरीना दोनों ने इस स्टेज शो के लिए हां भी कर दी है इसलिए शो की तैयारियां भी जोर-शोर से होने लग गयी है।
लेकिन खास बात यह है कि दुबई में जिस जगह शाहरूख-कैट के शो की बात हो रही है वहीं पर सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा भी स्टेज शो करने वाले हैं। दोनों सितारों का यह प्रोग्राम पिछले काफी समय से तय है।
अगर यह शो आयोजित हो जाता है तो यह पहली बार होगा जब कैटरीना पहली बार सलमान खान के सामने शाहरूख संग लाइव पर्फार्मेंश देंगी जो कि सलमान मियां के लिए बर्रदाश्त कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान का रियेक्शन क्या होगा? वैसे भी लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि पर्दे पर शाहरूख-कैटरीना, सलमान -कैटरीना से ज्यादा अच्छे लग रहे हैं।
खैर देखते हैं कि लाइव शो में शाहरूख-कैटरीना की जोड़ी सलमान-प्रियंका की जोड़ी से ज्यादा हॉट दिखती है कि नहीं क्योंकि शाहरूख-प्रियंका को भी लोग साथ में देखना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार अगर किंग खान, सल्लू मियां की एक्स गर्लफ्रेंड को अपनी बांहों में समेटने वाले हैं तो वहीं शाहरूख खान की तथाकथित प्रेमिका प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान अपने आगोश में लेने वाले हैं देखते हैं लोग किसके प्यार की कशिश में गिरफ्तार होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












