जब तक...पांच दिन और 75 करोड़ ..

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा वाकई में किंग थे यह बात उन्होंने जाते-जाते भी साबित कर दी। उनकी बनायी अंतिम फिल्म जब तक है जान की सफलता का सफर पांचवे दिन भी जारी है। पांचवे दिन भी जब तक... बॉक्सऑफिस पर गाढ़ी कमाई कर रही है इसने बड़ी आसानी से 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जब तक... दिवाली पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गयी है।

आपको बता दें कि 13 नवंबर को 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म जब तक है जान को समीक्षकों की ओर से भी काफी सकारात्मक रिस्पांस मिला है। लोगों ने भी फिल्म को पसंद किया है जो लोग लाईट फिल्में पसंद करते हैं उन्हें जब तक है जान काफी अच्छी लग रही है।

शनिवार को अचानक इस फिल्म की कमाई में उछाल आया शायद इसके पीछे वजह रही अवकाश का दिन होना। समाज का हर वर्ग यह फिल्म देखने आ रहा है जिससे सिनेमाहॉल वालों के अंदर खासी खुशी का माहौल है।

जो खबर आ रही है उसके मुताबिक फिल्म ने अभी तक 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का अगर यही हाल रहा तो यह सलमान की फिल्म एक था टाईगर का रिकार्ड बड़ी आसानी से तोड़ देगी।
जब तक है जान को लगातार टक्कर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार से मिल रही है जो कुछ ही आंकड़ो से जब तक है से पीछे चल रही है। फिलहाल तो लोग इस फिल्म का लु्त्फ उठा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X