सलमान बीमार फैंस परेशान
सलमान खान तो लोगों के दिलों की धड़कन है तभी तो जब से खबर आयी है कि सल्लू मियां अपनी पुरानी बीमारी से फिर से ग्रसित हो गये हैं। उनके फैंस परेशान और डर गये हैं। मुंबई की कल्पना श्रीवास्तव ने ट्विटर पर लिखा है कि उनके सलमान को कुछ नहीं होना चाहिए। वो ऊपर वाले से दुआ करती हैं कि सलमान को उनके दर्द से जल्द से जल्द हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाये। बीमार सलमान को उनकी ग्रेटफिल्मों के लिए मैं दिल से सलाम करती हूं।
कल्पना के इस स्टेटस को काफी लोगों ने सराहा है। सही कहते हैं लोग कि सलमान को छींक आयी नहीं कि लोगों की नींद उड़ जाती है। वाकई में सल्लू के दीवाने उन्हें फिट और फाइन ही देखना चाहते हैं। हम भी दुआ करते हैं कि कल्पना की दुआ कबूल हो।
मालूम हो कि सलमान खान इन दिनों एक बार फिर से फेशियल वेंस डिसऑर्डर से ग्रसित है। इसलिए उन्हें इलाज के लिए फिर से अमेरिका जाना पड़ेगा।इस बात की जानकारी उनके छोटे भाई सोहैल खान ने मीडिया को दी। हालांकि अभी तय नहीं है कि सल्लू मियां यूएस कब जायेंगे लेकिन इतना तय हो गया है कि सलमान अमेरिका के उसी अस्पताल में जायेंगे जहां उन्होंने अपनी नसों का इलाज करवाया था।
मालूम हो कि अगस्त 2011 में सलमान ने यूएस में अपने चेहरे की नसों का ऑप्रेशन करवाया था क्योंकि उनको नसों की वजह से असहनीय दर्द झेलना पड़ रहा था। लगभग पांच घंटे की सर्जरी के बाद सलमान खान वापस ठीक होकर इंडिया आ गये थे।

Click it and Unblock the Notifications
