बाप के लिए सलमान ने अंतरा को लताड़ा

मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली का दयनीय हालत में सड़क पर पाया जाना और उनकी बेटी अंतरा माली का अपने पिता के प्रति रूखा रवैया शायद सलमान के अंदर के गुस्से को जगा गया। जिन्होंने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा कि जगदीश माली, जिनकी स्थिति बेहद दयनीय है, वो बदहवास से सड़कों पर घूम रहे हैं और उनकी बेटी अंतरा कहती फिर रही हैं उनके पिता ठीक है, उन्हें किसी भी मदद की जरूरत नहीं हैं, तो फिर मदद किसको हैं, और अगर जगदीश माली ठीक हैं तो फिर वो इस हालत में सड़क पर क्यों पाये गये? उनकी मदद के लिए हम हमेशा तैयार हैं। अब अंतरा के कहने से कुछ नहीं होता हैं।

मालूम हो कि रेखा और अमिताभ बच्चन को ग्लैमरस और सुंदर अंदाज में पेश करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली दयनीय और चिंतित अवस्था में मुंबई की पॉली हिल में पाये गये। उनको इस अवस्था में पहली बार अभिनेत्री मिंक बरार ने देखा जो वहां पर गरीबों को कंबल बांट रही थीं। उन्होंने तुरंत अंतरा को फोन किया लेकिन अंतरा ने कहा कि वो अपने नवजात शिशु को छोड़कर नहीं आ सकती। तब मिंक ने सलमान खान को एसएमएस किया, जिसे देखने के बाद सलमान ने तुरंत गाड़ी की व्यवस्था की और जगदीश माली को अपने घर ले आये। उन्हें पेट भरकर खाना खिलाया और पहनने को कपड़े दिये।

सलमान खान ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मिंक ने मुझे मैसेज क्यों किया? लेकिन एसएमएस मिलने के बाद मुझे जो सही लगा मैंने किया।

जगदीश माली बहुत बड़े फोटोग्राफर हैं। एक वक्त था जब हम उनके कैमरे में कैद होने के लिए तरसते थे अगर आज वो इस हालत में हैं तो हम सब को उनकी मदद करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर अंतरा माली ने एक टीवी चैनल पर कहा है कि उनके पापा पूरी तरह से ठीक हैं, उन्हें किसी की दया और मदद की जरूरत नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X