कैटरीना की बहन ईसाबेला कैफ को लॉन्च करेंगे सलमान
सलमान-कैटरीना मीडिया की नजर में भले ही एक अधूरी प्रेमकथा हों, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सलमान के मन में कैट के लिये कोई मनमुटाव नहीं। शायद यही कारण है कि अब वो उनकी बहन ईसाबेला कैफ को लॉन्च करने जा रहे हैं। इससे पहले जरीन खान और सोनाक्षी को लाने वाले सलमान ही थे। लेकिन इस बार सलमान बॉलीवुड की जगह कनाडा की फिल्म में ईसाबेला को ला रहे हैं।
कनाडा की एक कंपनी फिल्म बना रही है डा. कैबी, जिसमें ईसाबेला को लीड रोल दिया गया है। सलमान खान बीन्ग ह्यूमन प्रोडक्शन इस फिल्म की को-प्रोडक्शन कंपनी है, जो कनाडा की फर्स्ट टेक एंटरटेनमेंट और कारामेल फिल्म के साथ मिलकर यह फिल्म बना रही है। यह फिल्म बिग बैंग थियोरी पर आधारित है। इसमें कुनाल नैय्यर, एड्रियान पालिकी और विनय वरमानी भी हैं।
फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन में बड़ा रोल निभा रही ईरोस के प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म का निर्देशन जीन फ्रांसिसको पोलियट करेंगे। यह कहानी एक बेरोजगार डॉक्टर की है, जो कनाडा में कैब चलाता है और आगे चलकर वो टैक्सी में ही अपनी क्लीनिक चलाने लगता है और स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध हो जाता है। डॉक्टर की भूमिका विनय वर्मानी निभा रहे हैं। पहले यह रोल अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को दिया जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications












