कैटरीना की बहन ईसाबेल को लांच करेंगे सलमान खान
मुंबई। ऐसा कहा जाता है कि जिसे सलमान खान फिल्मों में लेकर आते हैं, उसकी सफलता में जरा सा भी संदेह नहीं रह जाता है। कैटरीना कैफ, जरीन खान, सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होने सलमान की मदद से अपने लिए इंडस्ट्री में एक जगह बनायी है।
अभी सुनने में आ रहा है कि सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस में 'डाक्टर कैबी' फिल्म बना रहे हैं जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना की बहन ईसाबेल को लांच करने वाले हैं। यह फिल्म सलमान के एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' और एक कनाडाई प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी।
पहले यह भी अफवाहें थी कि ईसाबेल अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के साथ 'कमिंग होम' में आने वाली थी लेकिन फिर ऐसा न हो सका लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सलमान से मदद मिलने के बाद वह जल्द ही फिल्मों में अपनी जगह बना लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











