Exclusive: हो ही नही सकता कि सल्लू लायें विदेशी मेम
सलमान खान की शादी की खबर क्या आयी, लोग खुश होने के बजाय आहत हो गये, अब आप कहेंगे कि कैसे तो सुनिये सलमान को कुछ हद से ज्यादा प्यार करने वालों को यह बात पच नहीं रही कि सलमान का दिल किसी विदेशी महिला पर आया है। बैंगलोर में एक शू स्टोर की मालिक अजमल खान ने वनइंडिया से कहा कि यह सब बकवास है। सलमान खान पूरी तरह से हिंदूस्तानी हैं।
वो किसी भी फिरंगी से शादी कर ही नहीं सकते हैं। वो आम आदमी के कलाकार हैं इसलिए यह बात सरासर झूठी हैं। उनकी शादी का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, देखना अगर वो शादी करेंगे तो किसी भारतीय लड़की से ही करेंगे।
मालूम हो कि ऐसी खबर आयी है कि सलमान खान इन दिनों रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया वेंटर से प्यार कर बैठे हैं, और बहुत जल्द उनसे शादी करने जा रहे हैं।खबर तो यह भी सल्लू मियां इन दिनों अपनी फिल्म मेंटल की शूटिंग करने के बहाने गोवा में लूलिया के साथ वक्त बिता रहे हैं।
जिसके बाद यह प्रतिक्रियाएं आयी हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की शादी की प्रतिक्षा उनके फैंस बेताबी से कर रहे हैं। आये दिन सलमान से लोग सवाल कर बैठते हैं कि वह शादी कब कर रहे हैं लेकिन सलमान हमेशा उत्तर को टाल देते हैं।
सलमान के बारे तो लोग यह तक कह बैठे हैं कि सलमान की हाथों में शादी की लकीर ही नहीं हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के इस हैंडसम बैचलर के अफेयर तो कई हुए लेकिन शादी किसी से नहीं हो पायी है। वैसे सल्लू मियां के साथ एक बात और है कि वह जब किसी लड़की से बात भी करते हैं न.. तो अफसाना बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
