शादी की घंटी- सलमान की जिंदगी में कौन देसी या विदेशी?

By Ajay Mohan

मुंबई। सलमान खान दुबई गये और वहां उनकी मुलाकात वहीं की एक मॉडल व अभिनेत्री लुलिया वंटुर से हो गई। दो-चार डेटिंग और बस खबर शादी तक फैल गई, और शहराईयों की गूंज भारत तक पहुंच गई। खैर यह शहनाई शादी के वक्‍त बजने वाली नहीं है, बल्कि शादी के पहले वाली है, क्‍योंकि अब सलमान असमंजस में फंस गये हैं, कि वो अपनी जीवन संगिनी कोई विदेशी चुनें या कोई देसी गर्ल।

अगर विदेशी की बात करें तो मेंटल के हीरो सलमान को लुलिया के साथ मुंबई के बांद्रा में भी देखा गया। खास बात यह है कि सलमान की यह लेडी-लव बीन्‍ग ह्यूमन की ही टीशर्ट पहने थी। वैसे सलमान की जिंदगी में यह पहली विदेशी महिला नहीं है, इससे पहले क्‍लॉडिया सीजला, अली लार्टर और आधी भारतीय कैटरीना कैफ भी आ चुकी हैं। इनके अलावा जब सलमान ने श्रीलंका की जैक्‍लीन फरनांडीज को ब्रेक दिलवाया था, तब भी उनकी दोस्‍ती के खूब चर्चे हुए थे।

अगर सलमान की जिंदगी में आयीं देसी गर्ल्‍स की बात करें तो उनमें संगीता बिजलानी, ऐश्‍वर्या राय, सोमी अली, स्नेहा उल्लाल और जरीन खान भी आ चुकी हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि सलमान अभी तक य‍ह डिसाइड नहीं कर पाये कि वो शादी कब और किससे करेंगे। खैर सलमान शादी करें यह तो उनका हर फैन चाहता है, लेकिन विदेशी से करें या देसी से यह हम आपसे पूछ रहे हैं। आप अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में दे सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X