सलमान हैं बेस्ट घंटा एक्टर
सोनाक्षी सिन्हा को भी इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सबसे खराब एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड दिया गया। सोनाक्षी सिन्हा को ये अवॉर्ड पिछले साल के अंत में आई फिल्म दबंग 2 के लिए मिला। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही लेकिन फिर भी सोनाक्षी की एक्टिंग को काफी खराब बताया गया। इसके अलावा सोनाक्षी को उनकी और भी दो फिल्मों जोकर और राउडी राठौर के लिए भी घंटा अवॉर्ड मिला। कहा गाय कि इन दोनों फिल्मों में भी सोनाक्षी की एक्टिंग बहुत ही खराब थी।
दूसरी तरफ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को भी घंटा अवॉर्ड मिला उनकी फिल्म जब तक है जान में शूट हुए सबसे घटिया सीन के लिए और तो और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार को सबसे घटिया टाइटल के लिए अवॉर्ड मिला। हाउसफुल 2 को सबसे घटिया सीक्वल फिल्म के लिए चुना गया और सन ऑफ सरदार को पो पो गाने के सबसे घटिया गाने का अवॉर्ड मिला। कुल मिलाकर इस अवॉर्ड फंक्शन ने सबको हैरान कर दिया क्योंकि पिछले साल की सारी हिट फिल्मों को इस अवॉर्ड फंक्शन ने धो कर रख दिया। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।


Click it and Unblock the Notifications












