शाहरूख, आमिर की कॉपी नहीं करेंगे सलमान खान..
[बॉलीवुड न्यूज] 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन जोर शोर से चल रहा है। हालांकि सलमान खान के फैंस यूं भी फिल्म देखने के लिए क्रेजी हुए जा रहे हैं। फिर भी सलमान और कबीर खान इस फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लेकिन फिर ऐसी क्या बात है कि सलमान प्रमोशन के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना चाहते।

जी हां, बजरंगी भाईजान के प्रमोशन के लिए सलमान खान मल्टी सिटी प्रमोशन में नहीं जाना चाहते। अब ये तो सभी जानते हैं कि आमिर खान और शाहरूख खान किस तरह देश के अलग अलग शहरों में जाकर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हैं। लेकिन सलमान यहां इन दोनों से अलग सोच रहे हैं।
'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में NO करीना कपूर.. क्यों!
दरअसल, बात ऐसी है कि सलमान फिलहाल अपना सारा समय अपनी फैमिली के साथ गुजारना चाहते हैं। हिट एंड रन केस के मामले में सलमान को जमानत मिली हुई है। लिहाजा, सलमान परिवार के साथ ही रहना चाहते हैं।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सलमान अपने फैंस से दूर रहेंगे। दरअसल, सलमान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरीए हर प्रमोशन से जुड़े रहेंगे और अपने फैंस से बात भी करेंगे। बता दें, बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



