टाइगर 3 के फाइनल शेड्यूल के लिए इस महीने रूस जाएंगे सलमान खान? बड़ी अपडेट आई सामने!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर लगातार किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं और इस समय भी कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है। कुछ समय पहले सलमान खान की ये फिल्म फ्लोर पर आई थी लेकिन अब पता चला है कि कब तक इस फिल्म को पूरा कर लिया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो..
सलमान खान इस साल जून और जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग के लिए रशिया जाएंगे और वहीं पर इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट किया जाना है। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं और उनका मानना है कि कोरोना काल के बाद सलमान खान लगातार कई धमाके करने के लिए एकदम तैयार हो रहे हैँ। मेकर्स ने पहले ही ये बता दिया कि सलमान खान की टाइगर 3 काफी बड़े पैमाने पर बन रही है और इसका कारण पिछली फिल्में हैं।
'हम करीना और कोरोना दोनों से जूझ रहे हैं'- लाल सिंह चड्ढा के शूट को लेकर आमिर खान ने ली चुटकी!


Click it and Unblock the Notifications