..................... लाल सिंह चड्ढा के शूट को लेकर आमिर खान ने ली चुटकी! Aamir Khan says i has a deal with Kareena and Corona as Laal Singh Chaddha shoot delay! - Hindi Filmibeat

'हम करीना और कोरोना दोनों से जूझ रहे हैं'- लाल सिंह चड्ढा के शूट को लेकर आमिर खान ने ली चुटकी!

सुपरस्टार आमिर खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी कम शब्दों में बड़ी बात बोल जाते हैं और अक्सर सोशल मी़डिया पर उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की जाती है। इस समय भी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जब आमिर खान कोरोना और करीना कपूर खान को लेकर एक मजेदार बात बोल डाली है। उनका कहना है कि उनकी डील कोरोना और करीना दोनों से है। हालांकि उन्होने ये मजाक में कहा था लेकिन इसके मायने काफी बड़े हैं।

दरअसल आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैँ। कुछ समय पहले लाल सिंह चड्ढा के शूट के समय करीना कपूर खान प्रेगनेंट हो गईं थीं जिस कारण फिल्म की शूटिंग काफी टल गई थी। इसके बाद जब फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने का नंबर आया तो आमिर खान कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके पहले भी कोरोना काल के कारण फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही थी।

आमिर खान ने चुटकी ली

आमिर खान ने चुटकी ली

इसी को लेकर आमिर खान ने चुटकी ली है। आमिर खान ने इसी बात को लेकर एक वीडियो में कहा है कि.. 'हम कोरोना के साथ-साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना से भी निपट रहे थे।

प्रेग्नेंट हो गई थीं

प्रेग्नेंट हो गई थीं

वो प्रेग्नेंट हो गई थीं, एक और कॉम्प्लीकेशन।' आमिर खान का ये मजाकिया बयान काफी चर्चा में चल रहा है और लोग इसको लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैँ।

 कामयाब जोड़ी

कामयाब जोड़ी

आमिर खान और करीना कपूर खान ने कई फिल्में एक साथ की हैं और हमेशा से एक कामयाब जोड़ी साबित हुई है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो ये एक फिल्म द फॉरेस्ट गंप की रीमेक होने जा रही है और आमिर खान का किरदार काफी अलग होने वाला है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान को लेकर काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद उन्होने एक शानदार फिल्म का वादा किया था

रिलीज डेट

रिलीज डेट

ऐसी उम्मीदें हैं कि लाल सिंह चड्ढा इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

'सभी सुपरस्टार्स फेक एक्टिंग करते हैं'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दे डाला इतना बड़ा बयान!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X