..तो सलमान ये Gift दे रहे हैं अपनी प्यारी बहन अर्पिता को
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी पिछले एक महीने से सूर्खियों में है। आज वह दिन आ गया है जब अर्पिता दुल्हन बनेंगी। पूरा खान परिवार हैदराबाद पहुंच चुका है। लेकिन इस बीच इस बात की चर्चा बॉलीवुड में हो रही है कि सलमान ने अपनी बहन को शादी के मौके पर बतौर गिफ्ट क्या देने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि, अर्पिता सलमान की सबसे लाडली बहन हैं और इस शादी को शानदार बनाने में सलमान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। लिहाजा, अर्पिता की शादी का गिफ्ट भी कुछ बेशकीमती ही होना चाहिए। सभी जानते हैं कि सलमान ऐसे मौकों पर खास गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। और उनकी यही बात उनके फैंस को सलमान का दिवाना बना देती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान अर्पिता को क्या गिफ्ट देने वाले हैं..नहीं न।
16 करोड़ की 3BHK
आपको बता दें, अर्पिता की शादी बिजनेसमैन आयुष शर्मा से हो रही है। अर्पिता और आयुष एक दूसरे को काफी दिनों से जानते हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान इन दोनों को मुंबई में एक 'टैरिस फ्लैट' गिफ्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित इस 3 BHK फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। यह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से महज 5 मिनट की दूरी पर है।
वहीं, अर्पिता की शादी में हैदराबाद के लग्जरी ताज फलकनुमा पैलेस से हो रही है। जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। सलमान के परिवार ने पूरे होटल को दो दिनों (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक किया है। शादी में करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications












