PICs: अर्पिता की शादी के लिए तैयार खान परिवार
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी पिछले एक महीने से मीडिया एटेंशन का केन्द्र बनी हुई है। और हो भी क्यों न, जहां बात हो बॉलीवुड और सलमान खान की, तो लोगों की दिलचस्पी खुद ब खुद बढ़ जाती है। फिलहाल, पूरा खान परिवार अर्पिता की शादी के लिए हैदराबाद पहुंच चुका है। नोट: खान परिवार की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
अर्पिता की शादी बिजनेसमैन आयुष शर्मा से हो रही है। शादी का प्रोग्राम हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में आयोजित होगा। जहां बॉलीवुड के सितारों की चमक दिखाई देगी। सलमान के परिवार ने पूरे होटल को दो दिनों (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक किया है। उम्मीद है कि, यह शादी काफी शानदार होने वाली है।
इस शादी में करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने की संभावना है। आमिर खान, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर खान ,धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, करण जौहर, डेविड धवन के अलावा कुछ हस्तियों के बारे में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने समारोह में शामिल होने की पहले ही पुष्टि कर दी है। जबकि, शाहरूख खान ने अर्पिता की हल्दी- संगीत में अपनी मौजूदगी दिखा कर सबको चकित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












