प्लीज, प्लीज मुझे 'भाई' मत बोलो: सलमान खान
क्योंकि भाई मैं केवल लड़कों के लिए हूं लेकिन लड़कियों के लिए नहीं क्योंकि मेरी ऑल रेडी दो बहनें हैं इसलिए मुझे लड़कियों का भाई नहीं बनना। सलमान की इस बात पर हर कोई ठहाके मार कर हंसने लगा। मालूम हो कि म्यूजिक लांच पर सलमान खान को कुछ लड़कियों ने भाई कह दिया था जिसके बाद सलमान का यह यह रियेक्शन आया।
गौरतलब है कि फिल्म का गाना 'जुम्मे की रात' बीते शुक्रवार यूट्यूब पर जारी किए जाने के बाद से ही धूम मचा रहा है और यूट्यूब पर इसे अब तक 13,67,376 हिट मिल चुके हैं। गाना सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज पर फिल्माया गया है। फिल्म के ट्रेलर को भी शनिवार सुबह तक 78 लाख हिट मिल चुके हैं।
फिल्म किक ईद पर रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद है, देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती है कि नहीं?
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
