सलमान ने ऐसा क्या कह दिया कि टेंशन में आ गयीं जैकलीन?
जिसके बारे में बात करते हुए जैकलिन ने कहा कि यह सबसे बड़ी तारीफ है, लेकिन वह स्वीकारती हैं कि अब वह जबर्दस्त दबाव में हैं। 28 वर्षीया जैकलिन ने यहां बुधवार को 'द ग्रेट इंडियन वेडिंग बुक' के लांच पर कहा, "मैं अब जबर्दस्त दबाव में हूं क्योंकि उन्होंने मेरी तुलना जीनत अमान से की है। मैंने उन्हें दोबारा ऐसा न करने और बोलने के लिए कहा है।"
उन्होंने कहा, "लेकिन यह मुझे जिंदगी में मिली अब तक की सबसे बड़ी तारीफ है।हालांकि, वह इस तारीफ से खुश हैं।" 'किक' से फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। फिल्म इस ईद पर रिलीज होगी।
रविवार को फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ और लांच होते ही इसने यूट्यूब पर धमाका कर दिया। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान के छोटे भाई और फिल्मकार-अभिनेता अरबाज खान ने ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/u-j1nx_HY5o?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
