किक से अपनी ग्लैमरस छवि तोड़ना चाहती हैं जैकलीन!
जैकलीन फर्नाडीज जो कि बॉलीवुड में अपनी ग्लैमरस और बोल्ड छवि को लेकर काफी मशहूर हैं अब इस छवि से बाहर निकलना चाहती हैं। जैकलीना फर्नाडीज का कहना है कि वो अब इस छवि से बोर हो चुकी हैं उन्हें इसी तरह के ऑफर भी मिलते हैं इसलिए अब वो कुछ अलग हटकर करना चाहती हैं ताकि उन्हें लोग एक सेक्सी एक्ट्रेस की बजाय एक अच्छी एक्ट्रेस के रुप में जानें।
इस बार भी उनकी मदद कर रहे हैं उनके ब्वॉयफ्रैंड साजिद नाडियावाला। साजिद के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म किक में सलमान खान के अपोजिट जैकलीन को ही कास्ट किया गया है और जैकलीन इस फिल्म में कोई बोल्ड या ग्लैमरस किरदार नहीं निभा रही हैं बल्कि वो एक सीधी साधी लड़की का किरदार निभा रही हैं।
सलमान खान के साथ जैकलीन की ये पहली फिल्म होगी और सलमान खान के बैकग्राउंड के बारे में जानते हुए कि जिस भी एक्ट्रेस के साथ सलमान खान काम करते हैं उसकी किस्मत काफी बदल जाती है जैकलीन भी अपने इस जैक को लेकर काफी उत्साहित हो रही हैं। इस फिल्म के बारे में बताते हुए जैकलीन ने कहा मैं किक के जरिये अपनी ग्लैमरस छवि से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं। मैंने शारीरिक और मानसिक रुप से काफी मेहनत की है इस फिल्म के लिए। इस फिल्म में अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए मैंने उर्दू भी सीखी है आशा है कि लोगों को मेरा ये नया रुप पसंद आएगा।
वैसे अभी तक साजिद ने जैकलीन के बोल्ड और ग्लैमरस रुप को दिखाकर लोगों को बांधे रखा था लेकिन अब पहली बार शायद जैकलीन के साथ साजिद सिर्फ जैकलीन की खूबसूरती और उनकी सेक्सी बॉडी पर ना जाकर उनकी एक्टिगं को लोगों के सामने रखने की सोच रहे हैं और उसपर काम कर रहे हैं। जैकलीन फर्नाडीज की फिल्म किक में रणदीप हुड्डा, सुनील शेट्टी, परेश रावल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। और ये एक हिट तेलुगू फिल्म की रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications












