बिना शादी के बाप बनना चाहते हैं सलमान खान
बॉलीवुड के मोस्ट इलेजिबिल बैचलर सलमान खान की शादी का इंतजार हर किसी को है। सबको यह जानने में बड़ी दिलचस्पी रहती है कि आखिर वो कौन होगा जो कि मिसेज सलमान खान बनेगा। संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ तक ना जाने कितनों के साथ सलमान का नाम जुड़ा लेकिन अभी तक तय नहीं हो पाया है कि सलमान शादी करेंगे भी कि नहीं और अगर करते भी है तो कब करेंगे, किससे करेंगे?
पिछले दिनो सलमान ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वो अपने ऊपर चल रहे मुकदमों के कारण शादी नहीं कर रहे हैं। उसी तरह एक बार फिर सल्लू मियां ने हैरतअंगेज बयान दिया है कि वो बाप बनना चाहते हैं, उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं लेकिन बच्चों के लिए शादी की क्या जरूरत?
हो सकता है कि सलमान खान, सुष्मिता सेन की तरह ही बच्चों को गोद लेना चाह रहे हों लेकिन यह बात उन्होंने साफ नहीं की। लेकिन इतना तो तय है कि बॉलीवुड का यह चार्मिंग और बिगड़ैल दंबग भी आम आदमी तरह एक अच्छी फैमिली की ख्वाहिश रखता है। देखते हैं सलमान अपनी इस इच्छा की पू्र्ति कब करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
