सलमान, प्यार और 500 करोड़ की डील...
सलमान खान का सिक्का जहां चारों ओर चल रहा है जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में दिन दूनी रात चौगुना इजाफा हो रहा है। सलमान मियां को लोग साइन करने के लिए करोड़ो की डील साइन करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। खबर है कि सलमान खान को लेकर स्टार इंडिया नेटवर्क ने 500 करोड़ की डील की है जिसके तहत अगले पांच सालों में सलमान की जितनी भी फिल्में रिलीज होगी उन्हें सबसे पहले स्टार इंडिया नेटवर्क दिखायेगा। यह डील साल 2013 से लेकर 2018 तक चलेगी।
सलमान खान को लोग बहुत प्रोफेशनल कहते हैं इसलिए वो अपने काम के प्रति कोई कोताही नहीं करते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर सलमान खान की एक दूसरी दुनिया है जिसे वो किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। वो उसमें बहुत खुश रहते हैं और वो है बच्चों की दुनिया। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान और बच्चे..कुछ समझ में नहीं आया।
तो आप परेशान मत होइये क्योंकि सलमान भले ही शादी करके पापा नहीं बने हैं तो क्या हुआ वो चाचा, ताऊ और मामा तो हैं। जी हां सलमान अपने भतीजे-भतीजीयों के साथ खूब मगन रहते हैं और अपना खाली वक्त बड़े प्यार से अपने भाई और बहन के बच्चों के साथ बिताते हैं। सलमान बच्चों के लिए फादर फिगर से कम नहीं हैं।
यकीन नहीं आता है तो आईये आपको इन तस्वीरों में दिखाते हैं कि किस तरह सलमान खान बच्चों की चिल्लर पार्टी को इंज्वाय करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications