सलमान ने सना को निर्दोष बताया
इन दिनों साउथ की आयटम बम कही जाने वाली अभिनेत्री सना खान किडनैपिंग केस में नामजद है लेकिन फरार हैं। इंडस्ट्री में उनको लेकर काफी बात-चीत हो रही है लेकिन इसी बीच लाखों लोगों के दिलों की धड़कन सलमान खान ने उसका पक्ष लेकर सबको चौंका दिैया है। करीब 20 दिनों बाद ट्विटर पर सक्रिय दिखे सलमान खान ने लिखा है कि सना को पहले थोड़ा मशहूर तो होने दीजिये, तब उसे बदनाम कीजिये, तब तो समझ में आयेगा लेकिन यहां तो लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी छाप रहे हैं? आखिर सना 15 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप क्यों करेंगी? कमाल है यार कुछ भी छाप देते हैं।
गौरतलब है कि साउथ की अभिनेत्री सना खान पर एक नाबालिग को अपहरण करने का आरोप लगा है। सना अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये और लड़की तीनों के चंगुल से भाग निकली।
पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की मां ने कहा है कि सना ने उनको धमकी दी थी के अगर मेरे भाई से तुम्हारी लड़की शादी नहीं करेगी तो वह किसी से शादी करने लायक नहीं रहेगी। उसे हम लोग उठवा लेंगे। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी है।
मालूम हो नावेद अली फेसबुक के जरिये पीड़िता के संपर्क में आया था। हालांकि पुलिस सना को खोज रही हैं लेकिन सना के प्रवक्ता ने उसके फरार होने की बात से इंकार किया है और कहा है कि सना खान एक जाना-पहचाना नाम है इसलिए पीड़िता की मां उसे जान-बूझकर फंसा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












