2015 में सिर्फ सलमान खान - एक्टर, प्रोड्यूसर और किक के 'WRITER'
2015 को सलमान खान के नाम कर दिया जाए तो कैसा रहेगा। हमने आपको बता ही था कि जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर सलमान Vs सलमान होने वाला है। तो लीजिए जनाब खबरें यहीं खत्म नहीं होती। दरअसल सलमान खान अब किक के सीक्वल की कहानी लिख रहे हैं। मतलब कि 2015 में दिखेंगे एक्टर सलमान खान, प्रोड्यूसर सलमान खान, और लेखक सलमान खान!
सलमान खान इससे पहले भी वीर के लिए कहानी लिख चुके हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली पर कहानी में ज़्यादा कमी नहीं थी। अब वो थोड़ी बहुत कमी अगर सलमान ने किक के सीक्वल में पूरी कर ली तो फिर ये साल सलमान खान के नाम हो जाएगा। वो भी अलग अलग क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए।
सलमान के दिमाग में जैसे ही सीक्वेल की कहानी का ख्याल आया, उन्होंने फौरन साजिद को सुनाया और सलाह-मशवरे के बाद सलमान ने उस विषय पर कहानी लिखनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि "किक-2" की कहानी इंसानी जज्बातों से भरी होगी।
ALSO READ: 10 कारण क्यों हैं सलमान खान बेस्ट 'PREM'
हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किक का सीक्वेल बनाना चाहते हैं, लेकिन वह इसके लिए कहानी की तलाश में हैं। साजिद का कहना है कि वह अगली फिल्म का निर्देशन कब करेंगे, उन्हें मालूम नहीं है, लेकिन साजिद के इस इंतजार को सलमान खान ने कम कर दिया है। सलमान ने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले साल साजिद और सलमान की जोड़ी ने किक में धमाल मचा दिया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 200 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications
