जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर होगा सलमान 'भाईजान' Vs 'हीरो' सलमान!

सलमान खान मतलब बॉक्स ऑफिस धमाका। लेकिन सोचिए जब एक महीने में ही ये धमाका दो बार हो तो। अब जब सलमान खान के भाई अरबाज़ खान का करियर फिल्म प्रोड्यूसर - डायरेक्टर के तौर पर सेट हो गया है तो सलमान खान उन्हें टक्कर देने के लिए तैयार हैं। एक्टर सलमान खान अब बन गए हैं प्रोड्यूसर और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम है सलमान खान फिल्म्स।

सलमान खान आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को जैकी श्रॉफ की सुपरहिट फिल्म हीरो के रीमेक से लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे कल हो ना हो फेम डायरेक्टर निखिल आडवाणी और फिल्म रिलीज़ हो रही है 3 जुलाई को।

लेकिन प्रोड्यूसर सलमान खान को दो हफ्ते बाद ही टक्कर देंगे एक्टर सलमान खान। उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान भी 17 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। ऐसे में उनकी होम प्रोडक्शन हीरो के पास केवल 2 हफ्ते होंगे कमाई के लिए क्योंकि एक बार जब भाईजान स्क्रीन पर आ गए तो फिर बॉक्स ऑफिस भी कमाई कर कर के थक जाता है।
ALSO SEE: PICS: बजरंगी भाईजान के सेट पर करीना- सलमान की मस्ती

वैसे भी सलमान खान सितम्बर में किक के बाद वापस परदे पर नहीं दिखे हैं और दर्शकों उन्हें ज़्यादा टाइम परदे पर नहीं देखते तो वो इंटरटेनमेंट मिस करने लगते हैं। बजरंगी भाईजान का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार इसलिए भी है क्योंकि काफी समय बाद 'सीरियस' सलमान खान परदे पर दिखने वाले हैं। तो देखना ये है कि कौन पड़ेगा भारी सलमान 'भाईजान' या 'हीरो' सलमान!
ALSO READ: सलमान - सूरज और जेल का कनेक्शन!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X