'राधे' की बची शूटिंग जल्द पूरी करेंगे सलमान खान- दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?
धीरे धीरे बॉलीवुड पटरी पर उतर रही है और निर्माता, निर्देशक, कलाकार घरों से बाहर निकल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सलमान खान अपनी फिल्म राधे की बची शूटिंग शुरु करने वाले हैं। इसके लिए एक स्टूडियो बुक कर लिया गया है। सलमान अगस्त तक राधे की शूटिंग पूरी तरह से खत्म कर देना चाहते हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
Recommended Video
अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की घोषणा कर चुके हैं, जिसकी शूटिंग के लिए पूरी टीम यूके जाने वाली है। फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरु हो जाएगी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर की फिल्म '83' दशहरा और दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

ऐसे में अब दबंग खान भी राधे की तैयारी में लग चुके हैं। सलमान और दिशा पटानी फिल्म के लिए एक स्पेशल गाने की शूटिंग करने वाले हैं, जो लंबे समय से अटकी पड़ी थी। यह गाना पहले आउटडोर शूट होने वाला था लेकिन महामारी को देखते हुए अब इसे स्टूडियो में ही शूट किया जाएगा। वहीं, कुछ अहम सीन्स की शूटिंग भी करनी है।
सुशांत की 'दिल बेचारा' ट्रेलर का धमाकेदार रिकॉर्ड- बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स भी हुए पीछे


Click it and Unblock the Notifications