BOOKED: सलमान सुल्तान, बजरंगी की ईद के बाद हैं व्यस्त

सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए फिलहाल कोई हीरोईन नहीं मिल रही है। लेकिन इससे फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि सलमान खान फिलहाल बजरंगी भाईजान के बाद से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए पहले दीपिका का नाम सामने आ रहा था लेकिन फिर इसे कंगना रणौत को ऑफर होने की बात हुई लेकिन उसके थोड़े ही समय बाद कंगना रणौत ने फिल्म से इंकार कर दिया। इससे पहले भी वो सलमान खान की बजरंगी भाईजान रिजेक्ट कर चुकी हैं।

[ALERT:सलमान खान एक...सीक्वल सात...बॉक्स ऑफिस की बैंड!]

खैर, अभी भी सलमान खान के अपोज़िट फिल्म की हीरोइन की जगह खाली है और यशराज फिल्म्स कंगना का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है लेकिन सलमान खान ईद के बाद से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

फिल्म में सलमान खान 40 साल के बॉक्सर सुल्तान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक्शन और ड्रामा भरपूर है पर इस बार फिल्म में रोमांस काफी कम है। अब देखते हैं कि सलमान की हीरोइन की तलाश इस ईद तक पूरी होती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X