अक्षय कुमार और आमिर खान से अलग है सलमान खान का फैसला- फिल्म शूटिंग नहीं करेंगे शुरु!
कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। दुनियाभर में अब तक 22 मिलियन लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हो चुके हैं, जबकि लगभग 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी दिन प्रतिदिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लेकिन 4 महीनों तक लॉकडाउन में रहने के बाद, अब इसी के बीच काफी हिस्सों में लॉकडाउन खोल दिया गया है और लोग काम धंधा पर निकल पड़े हैं।
फिल्म इंडस्ट्री भी धीरे धीरे अब वापस ट्रैक पर आ रही है। अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे कलाकारों ने विदेश जाकर फिल्म की शूटिंग शुरु भी कर दी है। अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म के लिए स्कॉटलैंड में हैं, तो आमिर खान तुर्की में 'लाल सिंह चड्ढा' खत्म कर रहे है।

लेकिन इस मामले में सलमान खान का फैसला बिल्कुल अलग है। सलमान ने फिलहाल अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग करने से इंकार कर दिया है। वो कोरोना के प्रभाव को कम होने का इंतजार करना चाहते हैं। सलमान का मानना है कि हजारों लोगों की टीम होती है, जिनकी सुरक्षा इसी में है।
वरुण धवन- सारा अली खान की 'कुली नंबर 1', सोशल मीडिया पर भयंकर ट्रोल, बायकॉट करने की तैयारी


Click it and Unblock the Notifications