Salman Khan जल्द ही इन दो स्टारकिड्स को करेंगे लॉन्च, खानदान के बेटी ने पहले ही मार ली बाजी

Salman Khan Launch Starkid: सलमान खान ने कई एक्टर्स को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक दिया है और इसका एक क्लासिक उदाहरण कैटरीना कैफ हैं। उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें बी टाउन की सबसे बड़ी डीवा बना दिया है, लेकिन अब सलमान किसी और को भी इंडस्ट्री में आने का मौका देने वाले हैं।
अब सुपरस्टार सलमान खान अपने भाइयों के बेटों अरहान खान और निरवान खान को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अरहान और निर्वाण अरबाज खान और सोहेल खान के सबसे बड़े बेटे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि चाचू सलमान खान उन्हें ब्रेक देंगे।
यह भी पढ़ें- 250 पुलिस की घेराबंदी के बीच, इस बदनाम कपल की हुई शादी, काला जथेड़ी-मैडम मिंज बने हमसफर
खान कबीले की एक अन्य सदस्य अलिजेह अग्निहोत्री ने पहले ही 'फर्रे' में अपनी सफल शुरुआत के साथ तारीफें और अवॉर्ड जीतकर एक मिसाल कायम कर दी है। उनकी उपलब्धियों ने परिवार की तीसरी पीढ़ी के लिए पैरामीटर को बढ़ा दिया है और अब अरहान और निर्वाण की लॉन्चिंग इस लेगेसी को आगे बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता ने एक्टर के फैंस से कहा- 'उसके लिए ऐसे न्याय मांगना बंद करो'
निर्वाण और अरहान की हालिया स्पॉटिंग ने पहले ही फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। अरहान इन दिनों अक्सर पैपराजी के सामने स्पॉट होते नजर आते हैं। उन्हें जिम जाते हुए देखा जाता है और वो पैपराजी से मस्ती करते हुए भी दिखते हैं। हालांकि, निर्वाण अभी कैमरे के सामने इतने नहीं आए हैं लेकिन उन्हें अक्सर स्पॉट कर लिया जाता है। अब जब इनके लॉन्च की खबर सामने आ रही है तो हर कोई अरहान और निर्वाण को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड है।
यह भी पढ़ें- तो क्या जल्द शादी करने वाले हैं Karan Kundrra और Tejasswi Prakash? एक्टर ने कर दिया खुलासा


Click it and Unblock the Notifications

