सलमान के लिए विवाद जरुरी होता है!

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के लिए विवादों से घिरे रहना बहुत जरुरी होता है। हर साल सलमान खान को लेकर कुछ ना कुछ विवाद खड़े हो ही जाते हैं और सलमान खान खबरों की सुर्खियों में सबसे ऊपर होते हैं। पिछले साल सलमान खान कई विवादों में रहे जैसे शाहरुख खान के साथ अपनी दुश्मनी को लेकर फिर मुबई में ब्लैक मनी के जरिये फ्लैट खरीदने को लेकर। इनके अलावा भी कई और विवाद सलमान खान के हिस्से में आए। इस साल की शुरुआत में ही एक बार फिर से सलमान खान विवादों में घिर गये हैं और वो भी एक मामूली मछुआरे को धमकी देने के मामले को लेकर। इस मामूली से मछुआरे ने सलमान खान के खिलाफ कंप्लेन लिखाई है और कहा है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मछुआरे को अपना जाल और नाव हटाने के लिए धमकी दी और वो भी इसलिए क्योंकि सलमान खान के नये कॉटेज के सामने खड़ी वो नाव सी व्यू को खराब कर रही थी ।

सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है बल्कि सिर्फ एक आपराधिक रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मछुआरे जिसने ये केस दर्ज कराया है का नाम है लॉरेंस फाल्कन। लॉरेंस ने पहली बार साल 2011 में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था, उसी साल सलमान ने बांद्रा में दो सी फेसिंग कॉटेज बेली व्यू और बेनार खरीदे थे। इन दोनों कॉटेज के आस पास सलमान खान ने घेरा बंदी भी करा दी थी। उन्हीं कॉटेज के सामने समुद्र में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाते थे। लेकिन सलमान खान ने जब एक दिन मछुआरों को समंदर में कांटा डाले हुए नाव के साथ देखा तो उन्होंने अपने बॉडीगार्ड से कहकर उन मछुआरों को जाल हटाने के लिए कहा। साथ ही उन्हें धमकी भी दी।

सलमान खान का कहना था कि मछुआरों के जाल डालने और नाव खड़ी करने से उनके कॉटेज के सामने दिखने वाले समंदर का व्यू खराब हो रहा था। 2011 में ये सब होने के बाद पिछले साल मई और दिसंबर माह में एक बार फिर से सलमान और उनके बॉडीगार्ड ने मछुआरों को धमकाया। मछुआरों ने एक बार फिर से मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखाई लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। फिल्हाल ये केस सलमान खान को एक बार फिर से विवादों में घेरे हुए है। देखना है कि ये केस कब तक और कहां तक जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X