सलमान ने कहा अपना जाल हटाइये समुंद्र नहीं दिख रहा!

सलमान खान और विवादों का चोली दामन का साथ है। सलमान खान अगर खबरों में ना रहें तो शायद मीडिया वालों की रोजी-रोटी ही मुसीबत में पड़ जाए। इसीलिये कहीं ना कहीं से खोज बीन कर सलमान से जुडे़ कुछ विवाद खबरों की सुर्खियों में डाल ही दिये जाते हैं। अब खबर है कि सलमान खान ने एक मछुआरे को जो कि मुंबई के बांद्रा के एक मछुआरे परिवार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे अपना मछली पकड़ने का कांटा और अपनी नौका हटाने के लिए दबाव बनाया क्योंकि इससे सलमान खान को अपने कॉटेज से समुंद्र देखने में परेशानी हो रही थी। सलमान खान ने उनसे कहा कि नौका से उनके कॉटेज का सी व्यू खराब हो रहा है इसलिए उस मछुआरे को अपनी नाव हटा लेनी चाहिए।

इस मछुआरे का नाम है लॉरेंस फाल्कन और इसने सलमान खान पर ये केस साल 2011 में सितंबर माह में पहली बार दर्ज कराया था और उसके बाद पिछले साल मई और दिसंबर में भी तीन और शिकायतें ब्रांद्रा के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी हैं। लेकिन अभी तक सलमान खान अफआई आर नहीं दर्ज की गयीं बल्कि पुलिस ने सिर्फ एक मामूली अननोन अपराध का केस दर्ज किया है। सलमान खान ने भी इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई सफाई नहीं दी है। शायद अभी तक सलमान को खुद नहीं पता कि उनके खिलाफ ऐसा कोई केस दर्ज हो रहा है।

ज्ञात हो कि सलमान खान ने साल 2011 में मुबई के चिंबई इलाके में दो कॉटेज खरीदे थे। एक का नाम था बेली व्यू और दूसरे का नाम था बेनार। सलमान खान ने इन दोनों कॉटेज को खरीदने के बाद उन दोनों कॉटेज के आस पास घेराबंदी कर दी थी। दोनों कॉटेज सी फेसिंग हैं। वहां कुछ मछुआरे मछली पकड़ने भी आते थे। लेकिन सलमान खान ने जब वो प्रॉपर्टी खरीदी तब उन्होंने मछुवारों को वहां मछली पकड़ने के लिए जाल डालने से मना कर दिया। लेकिन सलमान के इस काम से लॉरेंस फाल्कन नाम के मछुआरे को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सीधे पुलिस स्टेशन में जाकर सलमान के खिलाफ कंप्लेन लिखा दी। अब देखना ये है कि सलमान खान इस केस को लेकर क्या रिएक्शन देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X