PICS:भाईजान वाले होटल में पीजिए 'एक गरम चाय की प्याली'
[बॉलीवुड समाचार] एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता....
दोस्ती का एक उसूल है मैडम ने सॉरी नो थैंक्यू...
ये डायलॉग नहीं है जनाब ये दीवारों पर लिखी गई सलमान खान के लिए दीवानगी है। जी हां, ऐसे ही कितने डायलॉग्स लिखे हैं सलमान खान की थीम वाले रेस्टॉरेंट भाईजान्ज़ में।
बॉलीवुड फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए दीवानगी में कुछ भी कर सकते हैं। ये अगर आपने अब तक केवल सुना है तो अब देख भी लीजिए। सलमान खान की आनेवाली फिल्म "बजरंगी भाईजान" से इंस्पायर होकर मुंबई में भाईजान्ज़ नाम का एक रेस्टोरेंट खोला है।
ALSO PICS:कुंभलगढ़ किले का रंगीला मेहमान...सलमान खान!
सलमान के फैंस ने इस रेस्टोरेंट के गेट की डिज़ाइन सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के गेट से एक दम मिलता जुलता बनवाया है। इसके साथ ही इस रेस्टोरेंट में मिलने वाली सभी डिश सलमान खान की फेवरेट डिश हैं। रेस्टोरेंट की एक दीवार पर फिर सलमान खान की फिल्मों और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई मजेदार फैक्ट्स को इकठ्ठा किया गया है।
रईस Vs सुल्तान, ईद 2016 में भिड़ ही जाएंगे शाहरूख - सलमान!
वहीं इस रेस्टॉरेन्ट के मेन्यू में जहां सलमान की पसंदीदा डिशेज़ के नाम हैं, तो उनकी फिल्मों के नाम पर भी बहुत सारे व्यंजन है। वैसे यहां चॉय ऑर्डर करने के लिए आपको गाना होगा 'एक गरम चाय की प्याली'!


Click it and Unblock the Notifications














