..................... Salman Khan thanked Shahrukh and Aamir for tweeting Bajirangi Bhaijaan - Hindi Filmibeat

बजरंगी भाईजान के लिए सलमान ने कहा शाहरुख-आमिर को थैंक यू!

शाहरुख खान और आमिर खान ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान का प्रमोशन इतनी जबरदस्त तरीके से शुरु किया है कि लोगों को यकीन हो गया है बजरंगी भाईजान तो बॉक्स ऑफिस पर रॉक करने वाली है। कलेक्शन का तो अभी नहीं कर सकते लेकिन प्रमोशन के मामलें इसने पहला रिकॉर्ड तो कायम कर ही दिया है।

बजरंगी भाईजान का पहला रिकॉर्ड बना शाहरुख खान और आमिर खान ने मिलकर सलमान खान की फिल्म को प्रमोट किया। यानी कि एक ही फिल्म के लिए तीनों खान एक साथ सामने आ गये। सलमान ने इसके लिए ट्वीट किया और लिखा शाहरुख और आमिर को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक को ट्वीट किया। बहुत खुशी हुई। भगवान उन्हें और उनके सभी फैंस को ढेर सारी खुशियां दें।

अब सलमान खान की बजरंगी भाइजान ने तो वो कमाल कर दिया जो कि पिछले कई सालों से बॉलिवुड का हर एक स्टार और हर एक फिल्म करने की कोशिश में लगी थी। आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री के करन अर्जुन को बजरंगी भाईजान एक साथ ले ही आए। देखना है कि अभी आगे ये फिल्म इस तिकड़ी को और कितना करीब लाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X