'जय हो' के फ्लॉप होने का कारण सलमान ना कि मोदी

24 जनवरी को रिलीज हुई सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'जय हो' के ठंडी शुरूआत की वजह सलमान खान खुद को मानते हैं और किसी को नहीं। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सलमान ने कहा कि जब फिल्म हिट होती तो सारा क्रेडिट मुझे दिया जाता तो अब फिल्म चल नहीं रही तो जाहिर है इसका ठिकरा भी मेरे ही मत्थे पड़ना चाहिए ना कि किसी और के।

सलमान ने कहा कि मेरी फिल्म अगर लोगों को पसंद नहीं आ रही है तो इसके लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं लेकिन इसके पीछे किसी को दोषी कहना और जिम्मेदार बताना गलत है। गौरतलब है कि ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी की तारीफ से मुस्लिम संगठनों में से कुछ संगठन ने सलमान खान की फिल्म का बहिष्कार कर दिया है जिसके कारण सलमान की फिल्म 'जय हो' अच्छा बिजनेस नहीं कर पायी।

सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जय हो' रिलीज होने के बाद पहले दिन घरेलू बाजार में सिर्फ 33 करोड़ रुपये कमा पाई। विश्लेषकों के मुताबिक कमाई के मामले में यह फिल्म सलमान की ही अन्य फिल्मों का रिकार्ड नहीं तोड़ पाएगी। फिल्म का निर्माण कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये में हुआ है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जय हो प्रथम दिन देश भर में करीब 4,500 पर्दे पर चली। शुक्रवार को यह देश भर में 17.55 करोड़ रुपये कमा पाई।

मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थाडानी ने मीडिया से कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक यह 17 करोड़ रुपये से कम है। यह आंकड़ा काफी कम है।" उन्होंने कहा, "2012 में जब 'एक था टाइगर' रिलीज हुई थी, तो प्रथम दिन उसने करीब 30 करोड़ रुपये कमाए थे। आज (रविवार) गणतंत्र दिवस है, इसलिए आंकड़ा बेहतर हो सकता है। लेकिन अधिकतम 25 करोड़ रुपये की कमाई होने का ही अनुमान है।" आपको बता दें कि सलमान के भाई सुहैल खान निर्देशित फिल्म जय हो में डेजी शाह, तब्बू और डैनी डोंगजप्पा ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X