..................... Salman Khan's Jai Ho done brilliant collection at the Indian Box Office on the first day. - Hindi Filmibeat

'जय हो' ने पहले दिन कमाए 20 करोड़, वीकेंड पर रफ्तार की उम्मीद

शुक्रवार को पर्दे पर सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म जय हो रिलीज हो गयी। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। यूपी, दिल्ली और बिहार में तो फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करे तो 110 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ कमा लिए हैं और फिल्म समीक्षकों की नजर में सलमान खान की यह फिल्म वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करेगी और आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

एक्शन और टचिंग संवादों से भरी सलमान खान की इस फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छे नंबर दिये है और आज के परिवेश में जिस तरह से फिल्में बन रही हैं उसमें जय हो लोगों पर असर छोड़ती हैं लेकिन फिर भी अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म पूरे भारत की 5000 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। लोगों ने फिल्म देखने के बाद एक आम आदमी के रूप में सलमान खान की तारीफ की है।

गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म आम जनता के लिए एक मैसेज है जिसमें भ्रस्ट प्रशासन को दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X