जय हो की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचा सलमान का पूरा परिवार
आज पर्दे पर सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म जय हो रिलीज हो गयी है। फिल्म के बारे-बारे में बड़े-बड़े दावे किये गये हैं। फिल्म 5000 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। फिल्म से धमाकेदार एंट्री होने के उम्मीद है।
अब लोगों को फिल्म कैसे लगती है इस बारे में पता तो बॉक्सऑफिस रिपोर्ट से चलेगा लेकिन फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की तारीफ हो रही है। रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी जिसमें सलमान खान की पूरी फैमिली समेत बॉलीवुड के कई दिग्गगज पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद लोगों ने जमकर सलमान खान की फिल्म 'जय हो' की तारीफ की।
फिल्म को लेकर काफी एडवांस बुकिंग हुई है। लोग ने महंगी से महंगी टिकटें खरीदीं है। सलमान खान की पूरे एक साल बाद फिल्म रिलीज हो रही है इसलिए भी फिल्म को लेकर लोग काफी उत्सुक है।
गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म आम जनता के लिए एक मैसेज है जिसमें भ्रस्ट प्रशासन को दिखाया गया है।
आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं कि कौन-कौन पहुंचा 'जय हो' की स्पेशल स्क्रीनिंग में...


Click it and Unblock the Notifications











