फिल्म ''तेरे नाम'' के सेट पर बाल बाल बचे थे सुपरस्टार सलमान खान- इतना भयानक हादसा!
फिल्मों के सेट पर कलाकारों के साथ कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसे वह जीवन भर नहीं भूल पाते हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन सभी एक्सीडेंट का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में हाल ही एक घटना काफी सुर्खियों में है कि फिल्म तेरे नाम के सेट पर सलमान खान भी मरने से बाल बाल बचे थे। अपने को-स्टार की वजह से उनकी जान बची थी।
घटना कुछ ऐसी थी कि, फिल्म के एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान सलमान खान को एक ट्रेन के सामने दौड़ना था। वह सीन में इतने डूब गए कि ध्यान ही नहीं दिया कि ट्रेन ट्रैक पर उनके पीछे तक पहुंच गई है। लेकिन उनके को-स्टार ने उन्हें तुरंत ट्रेन के सामने से खींचा और सलमान की जिंदगी बचाई।। इस सीन के दौरान हुआ ये हादसा काफी खतरनाक था, जिसमें एक्टर की जान भी जा सकती थी।

सलमान को इस घटना में एक खरोंच तक नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। साल 2003 में आई सलमान खान की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। राधे के किरदार के लिए सलमान खान को खूब सराहना मिली थी और आज भी इस फिल्म को सलमान की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म के गाने चार्टबस्टर रहे थे।
अपनी नई फिल्म के लिए अजय देवगन ने लिया बड़ा फैसला- दमदार किरदार के लिए मुंडवाएंगे बाल?


Click it and Unblock the Notifications