अपनी नई फिल्म के लिए अजय देवगन ने लिया बड़ा फैसला- दमदार किरदार के लिए मुंडवाएंगे बाल?
हाल ही में निर्देशक नीरज पांडे ने कंफर्म किया है कि वो अपनी आगामी फिल्म चाणक्य पर काम शुरु कर चुके हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक किया जा चुका है। लॉकडाउन के बीच चाणक्य पर लगातार काम जारी है। वहीं, अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, अजय देवगन इस फिल्म के लिए अपने बाल मुंडवाने वाले हैं।
निर्देशक नीरज पांडे ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा- "यह इतना भी मुश्किल नहीं है। हमारी फिल्म एक पीरियड फिल्म है और अपने किरदार की सच्चाई को बनाए रखना एक्टर के लिए भी जरूरी है।"

बहरहाल, यदि अजय देवगन ऐसा करते हैं तो यह काफी बड़ा निर्णय होगा। क्योंकि बॉलीवुड में कुछ अभिनेता ही ऐसे में हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए बाल मुंडाया हो। ज्यादातर ऐसे रोल के लिए विग का इस्तेमाल कर लिया जाता है।
फिल्म चाणक्य पर बात करते हुए नीरज पांडे ने कहा, अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि लॉकडाउन के चलते कब तक शूटिंग शुरू होती है इस बारे में प्लानिंग करनी होगी। हां, मैंने स्क्रिप्ट जरूर पूरी कर ली है।
यहां जानें चाणक्य के अलावा, किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











