VIDEO: इंडिया की बैटिंग शुरू होते ही सलमान खान ने कर दिया हैरान!
[बॉलीवुड समाचार] इस समय वर्ल्ड कप की पहचान अगर कोई है तो वो है मौका मौका का एड। इस एड सीरीज़ ने हर मैच के पहले लोगों को गुदगुदाया और उन्हें अगले मैच के लिए एकदम रिचार्ज कर दिया। अब जब वर्ल्ड कप खत्म होने वाला है तो ज़ाहिर सी बात है मौका मौका का भी दि एंड!
नहीं जनाब देखिए मौका मौका की नई सीरीज़ कबड्डी प्रो लीग सीज़न 2 के लिए और इसका पहला एड किया है सलमान खान ने। हाल ही में मौका मौका की टीम सलमान खान से मिल कर खुश थी लेकिन अब उन्होंने सलमान खान के साथ शूटिंग भी कर ली है।
कबड्डी प्रो लीग सीज़न 2 वर्ल्ड कप के ठीक बाद शुरू हो रहा है। इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज़ की कबड्डी टीम हिस्सा लेंगी। जैसे ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना शुरू किया मौका मौका का नया एड आया सब हैरान रह गए कि क्या चल रहा है। और फिर हमारे दबंग भाईजान ने मारी एंट्री...देखिए पूरा एड यहां -


Click it and Unblock the Notifications













