सलमान-सोनाक्षी हैं सबसे हॉट कपल

भले ही बहस छिड़ी हो कि सोनाक्षी, सलमान खान को भाई क्यों नहीं बुलाती है लेकिन लोगों के ने सलमान-सोनाक्षी को ही बेस्ट कपल के अवार्ड के नवाजा है। एक अंग्रेजी डेली ने सर्वे के मुताबिक आन स्क्रीन 'दंबग' जोड़ी ही नंबर वन हैं। लोगों ने 'दबंग' की जोड़ी को सबसे हॉट और फ्रेश करार दिया है। इस सर्वे में सलमान-सोनाक्षी को सबसे ज्यादा वोट यानी 65 प्रतिशत वोट मिले हैं। उसके बाद नंबर दो पर फिल्म जब तक है जान...का नंबर है यानी कि शाहरूख-कैटरीना इस लिस्ट में नंबर दो पर हैं। तो वहीं तीसरे नंबर पर रणबीर-प्रियंका हैं जिन्होंने साल की हिट फिल्म बर्फी में साथ काम किया है।

लोगों का कहना है कि सलमान-सोनाक्षी की जोड़ी फ्रेश हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप थ्री में सलमान-कैटरीना का नाम नहीं हैं जबकि दोनों ने साल 2012 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'एक था टाईगर' दी है।

साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान के ही साथ अपनी पहली फिल्म 'दबंग' की थी और रातों-रात स्टार बन गयी थीं। तब से सोनाक्षी ने नामी-गिरामी हीरो के साथ काम किया लेकिन मेगा हिट फिल्म दोबारा भी सलमान के ही साथ दी। दबंग2, 21 दिसंबर 2012 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बड़ी आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और आज भी कर रही है।

सोनाक्षी सिन्हा को लोग सुंदर और अच्छी अभिनेत्री मानते हैं।सोनाक्षी इन दिनों बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं। दबंग 2 में सलमान-सोनाक्षी के बीच काफी हॉट सीक्वेंस भी थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। लोग सोनाक्षी को सलमान के साथ दबंग3 में भी देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X