बेटी सोनाक्षी, सलमान को भाई कैसे बोले?
सोनाक्षी सिन्हा ने जाते-जाते सलमान मियां के साथ फिर से जबरदस्त हिट फिल्म दबंग 2 देकर बॉक्सऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म की सफलता पर इतराते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनके लिए सलमान काफी खास हैं इसलिए वो उनको भाई नहीं कह सकती हैं। वो सलमान को सलमान ही कहकर बुलाती हैं ना कि सलमान भाई।
जिसके बाद यह बहस छिड़ गयी की सलमान खान को सोनाक्षी भाई क्यों नहीं कह सकती हैं। जिस पर सोनाक्षी ने कहा कि जब सारे कोस्टार सलमान को सलमान बुलाते हैं तो मैं क्यों नहीं बुला सकती हूं सलमान। उन्हें बुलाने के लिए मुझे किसी विशेषण की जरूरत नहीं हैं मुझे पता है कि वो फिल्मीदुनिया में मुझसे कहीं ज्यादा सीनियर और कामयाब हैं, मैं उनकी इज्जत करती हूं लेकिन मेरे लिए वो सलमान खान हैं ना कि सलमान भाई।
वैसे इस बात को तूल देना बेमानी ही है क्योंकि सलमान मियां ने खुद कुछ दिनों पहले कहा था कि वो सोनाक्षी के साथ किसी भी फिल्म में हॉट सींस या इंटिमेट नहीं हो सकते हैं क्योंकि सोनाक्षी को उन्होंने बचपन से बड़े होते देखा है उनके लिए वो एक छोटी बच्ची है।
वैसे कहा तो यह भी जाता है कि सोनाक्षी ने अपना बढ़ा वजन सलमान मियां के ही कहने पर कम किया था। अब आप ही बताइये कि जिन सलमान के लिए सोनाक्षी बच्ची की तरह हैं वो भला सलमान को भाई कैसे बोल सकती हैं वैसे भी सलमान को सब भाई नहीं बोल सकते हैं। इसलिए यह बहस बेकार औऱ बेमानी है।

Click it and Unblock the Notifications
