हम सलमान से 5000 करोड़ कमायेंगे
भले ही फिल्मों के अवार्ड सलमान खान से दूर रहें लेकिन उनकी दबंगई किसी भी चीज में पीछे नहीं है। फिल्में, टीवी, विज्ञापन और सोशल नेटवर्किंग साइट्स हर जगह सलमान मियां नंबर वन हैं। तो भला वो डील के मामले में पीछे कैसे रह सकते हैं, इसलिए तो उन्होंने 500 करोड़ की डील कर डाली, जो कि अभी तक किसी ने भी नहीं की थी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी।नहीं।
जी हां दोस्तों यही सही है आपके सल्लू मियां ने स्टार इंडिया के साथ 500 करोड़ की डील की है जिसके तहत अगले पांच सालों में सलमान की जितनी भी फिल्में रिलीज होगी उन्हें सबसे पहले स्टार इंडिया नेटवर्क दिखायेगा। यह डील साल 2013 से लेकर 2018 तक चलेगी।
इस डील पर खुश होते हुए स्टार नेटवर्क ने कहा कि अक्सर हमेशा मुझसे पूछा जा रहा है कि हमने सलमान खान को क्यों चुना अपनी डील के लिए तो हम उन्हें पलटकर पूछते हैं कि सलमान खान को क्यों ना चुना जाये? वो चलता सिक्का है, जो हर जगह और हर फार्मेट में हिट है इसलिए हमने सलमान को चुना। हमें यकीन है कि हम 500 करोड़ से 5000 करोड़ जरूर कमायेंगे।
मालूम हो कि इस बार सलमान खान की तीन फिल्में फ्लोर पर हैं जिनके नाम किक, नो एंट्री और दबंग 3 है। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार दबंग 3 का निर्देशन फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या करेंगे हालांकि फिल्म का निर्माण अरबाज खान ही करेंगे। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।

Click it and Unblock the Notifications
