शाहरूख से बढ़िया नाचता हूं: इमाम सिद्दिकी

इमाम सिद्दिकी.. याद आया आपको कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां ठीक समझा आपने, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस के सबसे चर्चित प्रतियोगी इमाम की जो एन मौके पर विनर होने से चूक गये।

इमाम की लोकप्रियता उनके बड़बोलेपन के ही कारण थी जो कि अभी भी बदस्तूर जारी है। शो तो खत्म हो गया लेकिन इमाम की लोकप्रियता नहीं। इसलिए इस चीज को पूरी भूनाने के फिराक में हैं इमाम साहब।

ताजा बयान में जनाब ने कहा है कि उन्हें आज हर जगह से ऑफर मिल रहे हैं। एक शादी में डांस करने के लिए उन्हें शाहरूख खान से ज्यादा पैसे ऑफर हुए हैं। यह रकम पांच लाख की है। जिसे उन्होंने झट से स्वीकार भी कर लिया है क्योंकि वो शाहरूख से बढ़िया डांसर है और आने वाले पांच सालों में वो फिल्मी दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले व्यक्ति बनकर दिखायेंगे।

इमाम ने कहा कि वो किंग खान से बेहतर थे, हैं और रहेंगे। वहीं लगे हाथ उन्होंने सलमान को भी चुनौती दे दी जो कि इस समय सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खान हैं।

मालूम हो कि बिग बॉस शो के दौरान इमाम ने कहा कि वो केवल उनकी वजह से है जिसके चलते सलमान ने जमकर इमाम की क्लास ली थी जिसके बाद इमाम की बुद्धि ठिकाने आयी थी। देखते हैं कि इमाम के इस बड़बोलेपन पर इस बार सलमान मियां क्या जवाब देते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X