प्यार ही नहीं पैसों के मामले में भी सलमान हैं किंग

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले तो वो सुर्खियों में थे क्योंकि सोशल मीडिया में उनके चाहने वालों की संख्या सबसे ज्यादा थी। फेसबुक से लेकर ट्विटर पर हर जगह सलमान खान का ही बोलबाला है। अब खबर आई है कि सलमान खान ने एक एंटरटेनमेंट चैनल के साथ 500 करोड़ रुपये का कॉंट्रेक्ट भी साइन किया है। इस कॉंट्रैक्ट के मुताबिक ये चैनल आने वाले पाचं सालों तक सलमान खान की रिलीज होने वाली फिल्मों को अपने चैनल पर दिखाएगा। तो यानि की सलमान को लोगों का प्यार तो मिला ही साथ ही उन्हें पैसे भी छप्पर फाड़ कर मिल रहे हैं।

सलमान खान की ये डील भारत में इस तरह होने वाली पहली डील होगी। जिसके मुताबिक कोई कलाकार अपनी आने वाली फिल्मों को टेलिकास्ट करने के लिए किसी चैनल को परमिशन दे रहा है। 2009 में प्रभुदेवा द्वारा बनाई गयी फिल्म वांटेड की रिलीज के बाद से तो सलमान खान के सितारे ही बदल गये। उनकी लगातार एक के बाद एक फिल्में हिट होती गयीं और सलमान खान बन गये बॉलीवुड के नये किंग खान। उसके साथ ही सलमान खान के फैन्स की संख्या में भी जबरद्स्त इजाफा हुआ। वो सोशल मीडिया के भी किंग बन गये और वो भी शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के हराकर।

सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि अपने टीवी शो बिग बॉस की सफलता की वजह से भी सलमान खान टॉप पर रहे। खैर अब तो 500 करोड़ की डील के साथ सलमान खान एक बार फिर से बॉलीवुड के किंग बन गये हैं और साथ ही उन्होंने ये भी बता दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर तो उनका सिक्का चलता ही है लेकिन अब छोटी स्क्रीन पर भी उनकी दादागीरी शुरु हो गयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X