सोना हुईं चालबाज, शान से बनीं परवीन
ये डिस्को डांस 80 के दशक में एक्ट्रेसेस के द्वारा पहने जाने वाले चमकीले भड़कीले कपड़ों के साथ और उन्हीं के स्टाइल में फिल्माया जायेगा। सोनाक्षी सिन्हा इस गाने में एक दृष्य में तो शान फिल्म के हिट गाने प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से के दौरान परवीन बाबी के द्वारा पहने गये चमकीले हेयरबैंड और सफेद चमकीले ड्रेस में नज़र आएंगी। और उसके बाद एक दृष्य में काले रंग की फिट पैंट, जैकेट और बूट्स पहने हुए नज़र आएंगी जो कि श्रीदेवी ने अपनी फिल्म चालबाज के दौरान पहनी थी।
'हिम्मतवाला' फिल्म 1983 में रिलीज हुई फिल्म जिसमें जीतेंद्र और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे की रीमेक है। इस रीमेक में अजय देगवगन और तमन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसकी रीलीजिंग डेट है 29 मार्च। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को इन अलग अलग रुपो में दिखाने के लिए साजिद वाजिद ने डिजायनर मनीष मल्होत्रा की मदद ली। मनीष मल्होत्रा ने अपने परफैक्ट ड्रेसिंग से सोनाक्षी को इस तरह का दिखाया है कि आप इस गाने को देखकर वापस 80 के दशक में पहुंच जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












