सलमान का स्टार इंडिया से 500 करोड़ का कमिटमेंट

सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड के ही टाइगर नहीं बल्कि वो छोटे परदे के भी शहंशाह हैं। सोशल मीडिया के बिग बॉस सलमान खान ने हाल ही में स्टार इंडिया एंटरटेनमेंट चैनल के साथ 500 करोड़ की एक स्पेशल डील की है। इस डील के मुताबिक सलमान खान ने स्टार इंडिया को ये कमिटमेंट की है कि आने वाले पांच साल तक सलमान खान की जो भी फिल्म रिलीज होगी उसे टीवी पर टेलीकास्ट करने का हक सिर्फ स्टार इंडिया को होगा। इस डील से चैनल को तो फायदा होगा ही साथ ही सलमान खान की फिल्मों के रिलीज से पहले ही उनकी कमाई का एक हिस्सा भी तय हो गया।

सलमान खान के एक करीबी ने बताया है कि इस डील के अंतर्गत सलमान खान की अगले पांच साल में आने वाली फिल्म शामिल हैं। पिछले साल की दबंग 2 के बाद अब जो भी फिल्म आएगी उसपर ये डील लागू होगी। स्टार इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर संजय गुप्ता ने कहा "ये बहुत ही अच्छी और बड़ी डील है।" फिल्हा तो सलमान खान की कुछ फिल्में जैसे साजिद नाडिवाला की किक, सोहेल खान की अगली फिल्म जो की बोनी कपूर की नो एंट्री का सीक्वल होगी और सूरज बड़जातिया की दबंग 3 इस डील के अंतरगत आ गयी है।

बॉक्स ऑफिस के साथ ही सलमान खान की सैटेलाइट रेटिंग भी बेहतरीन है। उनकी फिल्मों की टीआरपी भी हमेशा ही हाई रहती है। पिछले कुछ सालों से टीवी पर फिल्मों को टेलिकास्ट करना भी उनकी कमाई को बढ़ाने का एक जरिया बन गया है। पिछले साल रितिक रौशन की क्रिश 3, शाहरुख खान की डॉन 2 को सोनी ने 37 करोड़ में खरीदा और इसके अलावा आमिर खान की तलाश और करन जौहर की अग्निपथ को 40 करोड़ में खरीदा गया। सभी टीवी चैनल्स हर साल फिल्मों को खरीदने के लिए लगभग 200-300 करोड़ तक खर्च करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X