..................... Jimmy Shergil will play sub inspector role in Special Chabbis, अक्षय के साथ जिमी की भी है 'स्पेशल छब्बीस' - Hindi Filmibeat

अक्षय के साथ जिमी की भी है 'स्पेशल छब्बीस'

अक्षय कुमार के लिए उनकी आने वाली फिल्म स्पेशल छब्बीस स्पेशल है ये तो आप जान ही चुके हैं लेकिन अब ये भी पता चला हैकि मोहब्बते फेम जिमी शर्गिल के लिए भी ये स्पेशल छब्बीस है। हालांकि स्पेशल छब्बीस में अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल ही मुख्य भूमिका में हैं लेकिन जिमी शेरगिल, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी सपोर्टिंग रोल में हैं। जिमी शेरगिल का इस फिल्म में बेहतरीन किरदार है।

स्पेशल छब्बीस 1980 के दशक की कहानी है। उस समय एक व्यक्ति ने फर्जी सीबीआई ऑफीसर बनकर कई लोगों को, राजनीतिज्ञों को लूटा था और इसपर काफी बवाल भी हुआ था। इसी कहानी पर ये फिल्म आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने फर्जी सीबीआई ऑफीसर का रोल निभाया है, मनोज बाजपेयी ने असली सीबीआई ऑफीसर का और जिमी शेरगिल ने दिल्ली के एक सब इंस्पेक्टर के रोल में हैं। फिल्म में जिमी ने सब इंस्पेक्टर के पद पर कुछ समय पहली ही ज्वाइन किया और वो कुछ कर दिखाने का जज्बा रखता है। वो चाहता है कि जल्द से जल्द इस फर्जी सीबीआई ऑफीसर को पकड़ ले।

फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली में हुई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में भी फिल्म की शूटिंग की गयी है और कुछ शूटिंग तुकलक रोड, कनॉट प्लेस, चांदनी चौक में भी की गयी है। इस साल जिमी की कई फिल्में रिलीज होंगी 8 फरवरी को स्पेशल छब्बीस, 8 मार्च को साहेब बीवी और गैंग्स्टर और इसके अलावा निर्देशक तिग्मांशू धूलिया की फिल्म बुलैट राजा 6 सितंबर को रिलीज होगी। बुलैट राजा में सैफ अली खान के साथ जिमी शेरगिल का भी महत्वपूर्ण किरदार है। इसके अलावा जिमी शेरगिल की एक पंजाबी फिल्म भी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X